झारखण्ड आंदोलनकारी मुमताज़ अंसारी ने की भावुक अपील, नौशीन खान के लिए मांगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर से लगभग पांच सौ किलोमीटर की यात्रा कर आज झारखण्ड आंदोलनकारी रहे दिवंगत वसीम सज्जाद के पिता मुमताज़ अंसारी ने जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान के लिए जुगसलाई वासियों से समर्थन मांगा। मुमताज़ अंसारी ने अपने २७ वर्षीय पुत्र वसीम सज्जाद जिसकी पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई थी, पूरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि झारखण्ड से एक मात्र नेता और रहबर हाजी हिदायतुल्ला खान ने मीडिया में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर हत्या…
Author: Nizam Khan
जुगसलाई निकाय चुनाव : महाशिवरात्रि पर रिंकू सिंह ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद, की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने चुनाव प्रचार को एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा दी। सुबह उन्होंने चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक सत्यनारायण मंदिर पहुंचकर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रिंकू सिंह ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और इसके बाद भव्य शिव बारात में शामिल होकर स्थानीय लोगों का…
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से नाला विधानसभा क्षेत्र में हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट से बढ़ेगी सुरक्षा व सुविधा निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख स्थलों पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट का इंस्टॉलेशन कार्य किया जा रहा है। यह कार्य विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के सतत प्रयासों से संभव हो रहा है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, रात्रिकालीन सुरक्षा को मजबूत करना तथा आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रखंड नाला में गिरिधारी मंदिर प्रांगण, देवलेश्वर मंदिर प्रांगण, खैरा चौक, बजरंगबली…
एफपीओ को प्रोत्साहन पर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए एफपीओ को मजबूती एवं प्रोत्साहन देने, गुणवत्तायुक्त उत्पादन, बेहतर विपणन और प्रौद्योगिकी तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तृत विमर्श हुआ। पात्र एफपीओ को एकमुश्त इक्विटी अनुदान उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त आवेदनों की समिति द्वारा तय मानकों के अनुरूप समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि योजना के तहत पात्र एफपीओ…
फतेहपुर प्रखंड में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर 13 फरवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तथा आर के प्लस टू विद्यालय फतेहपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी…
मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में मतदान केंद्रों व हांसीपहाड़ी चेकनाका का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत सामान्य प्रेक्षक संजय पाण्डेय ने 12 फरवरी 2026 को मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष पद सह उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कुल 11 मतदान केंद्रों में भवन की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके…
मयूराक्षी तट पर हिजला मेला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ राष्ट्र संवाद सं दुमका : मयूराक्षी नदी के तट पर 13 से 20 फरवरी तक आयोजित राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। उद्घाटन से पूर्व निकले उल्लास जुलूस में पारंपरिक परिधानों और वाद्ययंत्रों के साथ जनजातीय समाज की सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। मेला परिसर स्थित मांझी थान में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय ग्राम प्रधान ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया तथा अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने ध्वजारोहण किया। उद्घाटन सत्र में विद्यालयों की छात्राओं ने लोकनृत्य व गीत प्रस्तुत कर…
बिहार के जमुई से जामताड़ा की बच्ची का सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को सौंपा गया राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन की तत्परता से जामताड़ा जिले की एक बच्ची को जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया। 12 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बच्ची को रेलवे सुरक्षा बल एस्कॉर्ट द्वारा जीआरपी थाना जमुई में सुरक्षित रखा गया था। भाषा संबंधी कठिनाई के कारण पहचान में देरी हो रही थी, जिसे संथाली भाषा जानने वाले कर्मी की मदद…
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक राष्ट्र संवाद सं दुमका: राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 का शुभारंभ 13 फरवरी को किया जाएगा, जो 20 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर उल्लास जुलूस, पारंपरिक रीति-रिवाज तथा फीता काटकर विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसके बाद जनजातीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। महोत्सव के दौरान जिले व राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करेंगे। साथ ही कृषि, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा। आम…
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक एवं वरीय अधिकारियों द्वारा पाथरचपड़ा स्थित नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिसूचित वज्रगृह व मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चल रहे सिविल कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वज्रगृह में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही मतदान के बाद मतपेटिका प्राप्ति हेतु रिसीविंग सेंटर सहित…
