नगरपालिका निर्वाचन मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत आज न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा में मतदान अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों को त्रुटिरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया, सीलिंग-अनसीलिंग, प्रपत्र भरने तथा मतपेटी संचालन से संबंधित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। सामान्य प्रेक्षकों एवं मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी मतदान कर्मियों को उनके…
Author: Nizam Khan
नगरपालिका चुनाव को लेकर जामताड़ा–नाला में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अम्बर लकड़ा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संथाल परगना क्षेत्र, दुमका द्वारा जामताड़ा एवं नाला क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस क्रम में दोनों स्थानों पर अलग-अलग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर बलों की प्रतिनियुक्ति, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर विस्तृत समीक्षा की गई। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त बलों की तैनाती के लिए पुलिस मुख्यालय, रांची से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई।…
शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिन श्रद्धा और भक्ति का श्रीपुर में अद्भुत संगम राष्ट्र संवाद सं बिंदापाथर: श्रीपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह प्रसंग का भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण को हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक विष्णुकांत शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि यह प्रसंग त्याग, तपस्या,…
मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और स्वयं सहायता समूहों की पहल ने दुमका जिले की दो महिलाओं—मेरिला किस्कू और नंदिता देवी—की जिंदगी में ऐसा बदलाव लाया है, जो आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है। मिनी ट्रैक्टर के माध्यम से इन दोनों महिलाओं ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता का रास्ता खोल दिया। *सीमित आय से सशक्तिकरण तक की यात्रा* मसलिया प्रखंड के दातियापुर गांव की…
नगरपालिका निर्वाचन को लेकर जामताड़ा में विधि-व्यवस्था एवं आचार संहिता की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर 17 फरवरी 2026 को जामताड़ा स्थित समाहरणालय के एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने की। बैठक में विधि-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक, सभी सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, एफएसटी, वीएसटी, एसएसटी टीमों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी…
झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक राष्ट्र संवाद सं रांची: षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 2026 के सफल आयोजन को लेकर रांची स्थित झारखंड विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने की। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, राज्य के मुख्य सचिव तथा सभी विभागों के वरीय सचिव उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बजट सत्र को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने की…
जामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने भगवान शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधानसभा क्षेत्र एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि…
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध कार्य के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कार्मिक, मतपत्र एवं मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि-व्यवस्था, आचार संहिता, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी, नियंत्रण…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित राष्ट्र संवाद संवाददाता बम बम भोले … हर हर महादेव… के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव…
महाशिवरात्रि पर आस्था में सहभागी बनीं एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानगो एवं आसपास के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने दाईगुटू छोटा हनुमान मंदिर के समीप आयोजित कलश यात्रा, हीरा होटल स्थित शिव मंदिर, समता नगर रोड नंबर–15 शिव मंदिर, संकोसाई रोड नंबर–5 (जेपी स्कूल के पास) से निकली कलश यात्रा, दाईगुटू प्राचीन शिव मंदिर में प्रातःकालीन कलश यात्रा एवं सायंकालीन शिव बारात, शारदा सिटी एनएच–33 स्थित शिव मंदिर तथा डिमना…
