Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भरत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने मुठभेड़ का दावा करते हुए उनकी हत्या कर दी। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से अलग दावा किया गया है।

    विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष जवनिया गांव गंगा नदी की बाढ़ में पूरी तरह प्रभावित हो गया था। विस्थापित ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए जिस स्थान का चयन किया गया था, वह काफी नीचा और ढालान वाला क्षेत्र था। आरोप है कि भरत भूषण तिवारी लगातार प्रशासन से मांग कर रहे थे कि पुनर्वास स्थल को मिट्टी भरकर ऊंचा किया जाए ताकि ग्रामीण सुरक्षित तरीके से बस सकें, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

    प्रदर्शनकारियों का यह भी दावा है कि भरत भूषण तिवारी पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने मामले की न्यायिक जांच कराने तथा घटना में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।

    विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि बिहार में किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव या पक्षपात की राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक मामले में आधिकारिक जांच प्रक्रिया जारी रहने की बात कही जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी
    Next Article मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.