नगरपालिका निर्वाचन मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत आज न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा में मतदान अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों को त्रुटिरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया, सीलिंग-अनसीलिंग, प्रपत्र भरने तथा मतपेटी संचालन से संबंधित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। सामान्य प्रेक्षकों एवं मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह सक्षम बनाना रहा।

