Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
    Breaking News झारखंड दुमका

    मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और स्वयं सहायता समूहों की पहल ने दुमका जिले की दो महिलाओं—मेरिला किस्कू और नंदिता देवी—की जिंदगी में ऐसा बदलाव लाया है, जो आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है। मिनी ट्रैक्टर के माध्यम से इन दोनों महिलाओं ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता का रास्ता खोल दिया।

    *सीमित आय से सशक्तिकरण तक की यात्रा*

    मसलिया प्रखंड के दातियापुर गांव की मेरिला किस्कू वर्ष 2017 में “दुलाड़ रसिया” स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। उस समय उनका परिवार पारंपरिक खेती और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर था। सालाना आय लगभग ₹60,000 से ₹70,000 के बीच थी, जिससे घर का खर्च चलाना ही बड़ी चुनौती था।

    समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नियमित बचत, बैंकिंग व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। JSLPS और भूमि संरक्षण विभाग के सहयोग से समूह के माध्यम से उन्हें मिनी ट्रैक्टर प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने खेतों में समय पर जुताई शुरू की और धान व सब्जियों की उन्नत खेती अपनाई। साथ ही गांव के अन्य किसानों के खेतों की जुताई कर किराया आय अर्जित करने लगीं।
    आज उनकी वार्षिक आय बढ़कर लगभग ₹1,50,000 से ₹1,80,000 तक पहुंच गई है। बच्चों की पढ़ाई, घर की मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की खरीद अब संभव हो पाई है। मेरिला किस्कू आज गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

    *कृषि यंत्रीकरण से नई पहचान*

    दुमका सदर प्रखंड के गांदो गांव की नंदिता देवी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वे 5 जून 2018 को “सरस्वती आजीविका स्वयं सहायता समूह” से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत और ऋण सुविधाओं की जानकारी मिली। अब तक वे ₹2,97,000 का ऋण प्राप्त कर चुकी हैं, जिसमें से ₹1,83,000 की राशि चुका भी चुकी हैं।

    वर्ष 2023 में उन्हें मिनी ट्रैक्टर मिला, जिसने उनकी खेती को नई दिशा दी। वर्तमान में वे अपनी 2 बीघा जमीन पर आलू, मटर, टमाटर और धान की खेती कर रही हैं। लगभग ₹25,000 की लागत से वे बेहतर उत्पादन और अच्छा लाभ अर्जित कर रही हैं। साथ ही वे गांव की अन्य महिलाओं के खेतों की जुताई कर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर रही हैं।

    *महिलाओं के लिए प्रेरणा*

    मेरिला किस्कू और नंदिता देवी की सफलता यह साबित करती है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही मार्गदर्शन, संसाधन और तकनीकी सहयोग मिले, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज में नेतृत्व की भूमिका भी निभा सकती हैं। स्वयं सहायता समूह और कृषि यंत्रीकरण का यह संगम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है।

    आज इन दोनों महिलाओं की पहचान केवल किसान के रूप में नहीं, बल्कि बदलाव की अगुवाई करने वाली सशक्त महिलाओं के रूप में हो रही है। मिनी ट्रैक्टर उनके लिए सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक बन चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका निर्वाचन को लेकर जामताड़ा में विधि-व्यवस्था एवं आचार संहिता की समीक्षा बैठक
    Next Article शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिन श्रद्धा और भक्ति का श्रीपुर में अद्भुत संगम

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.