Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 21 जून: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा खासमहल दुर्गा पूजा मैदान (सदर अस्पताल के निकट) में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से नागरिकों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ उप विकास आयुक्त, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ शरीर, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

    उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेष रूप से वृद्धावस्था में योग व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखने में सहायक है।

    उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम है।

    कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा योग के विभिन्न आयामों, स्वास्थ्य लाभों और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े जागरूकता संदेशों का भी प्रसार किया गया। आयोजन के सफल संचालन में जिला आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक संदेश दिया।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का संदेश : स्वस्थ शरीर उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार
    Next Article भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related Posts

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    August 6, 2026

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.