बैंक सुरक्षा व साइबर अपराध रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में एसजेएसवाई प्रशिक्षण भवन के सभागार में जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं सीएसपी संचालकों के साथ बैंक सुरक्षा एवं साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों और सीएसपी केंद्रों पर प्रभावी सीसीटीवी कैमरा लगाने, अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने, केंद्र खोलते समय सतर्कता बरतने, बायोमेट्रिक उपयोग में सावधानी रखने तथा राशि के आवागमन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध लेन-देन व म्यूल खातों की सूचना तुरंत पुलिस को देने पर जोर दिया गया।

