
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस वर्ष मंदिर समिति की ओर से एक विशेष पहल की जा रही है, जिसके तहत 1100 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क पूजन सामग्री भेंट की जाएगी।
सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी
बुधवार को भालूबासा के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष का महोत्सव बेहद भव्य होने वाला है। मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी और मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने विस्तार से बताया कि मंदिर के दोनों तालाबों की साफ-सफाई के बाद विशेष पेंटिंग का कार्य अंतिम चरणों में है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है, ताकि आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।
समिति ने घोषणा की है कि 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सभी प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यहाँ ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर अर्ध्य देने की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहेंगे।
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
महापर्व के प्रथम अर्ध्य की शाम, 15 नवंबर को संध्या 7 बजे से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सावित्री पांडेय एवं आँखी दास अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगी। शंख मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत और छठ गीतों की धारा बहेगी। समिति ने शहर के सभी संगीतप्रेमियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण
मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 14 नवंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धन श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री बांटी जाएगी। इसके लिए पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि कोई भी जरूरतमंद इस लाभ से वंचित न रहे। यह पूरा आयोजन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के दिशा-निर्देशों में संपन्न हो रहा है। विधायक पूर्णिमा साहू भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी। मंदिर समिति इस बार स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे महापर्व की गरिमा बनी रहे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो।
- मुख्य आयोजन: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा, जमशेदपुर।
- सांस्कृतिक संध्या: 15 नवंबर, संध्या 7 बजे।
- सामग्री वितरण: 14 नवंबर, सुबह 9 से 11 बजे तक।
- मार्गदर्शन: रघुवर दास एवं चंद्रगुप्त सिंह।
- व्यवस्था: स्वंयसेवकों की तैनाती।
इस वर्ष का छठ महोत्सव न केवल भक्ति का केंद्र होगा, बल्कि यह जन सेवा का एक बड़ा उदाहरण भी बनेगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। इस आयोजन के सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य रात-दिन परिश्रम कर रहे हैं।

