दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र के गोलपुर जंगल से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रकों में अवैध रूप से बालू की हो रही है तस्करी
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
दुमका: इन दिनों दुमका जिला में खुलेआम धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू की तस्करी हो रही है और वह भी बड़े-बड़े ट्रैकों से रोजाना लगभग 50 से ज्यादा की संख्या में अवैध बालू की ढुलाई हो रही है ।सूत्र से मिले जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू को दुमका जिला के टोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपुर जंगल में डिपो किया जाता है और रात के अंधेरे में डिपो से बड़े-बड़े ट्रैकों से बालू को ढुलाई की जाती है।यही नहीं आप तस्वीर में देख सकते हैं दिन के उजाले में भी किस तरह से अवैध रूप से जंगल से ट्रकों से बालू निकलते नजर आ रहा है।आपको बता दे ऐसे में जिस तरह से माफियाओं की कारनामा देखी जा रही है प्रशासन के लिए यह एक खुली चुनौतियों से कम नहीं है।ऐसे में दुमका जिला प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि ऐसे में सवाल प्रशासन पर भी है कि क्या इस तरह से अवैध गतिविधि खुलेआम दिन के उजाले में की जा रही है तो क्या प्रशासन को खबर तक नहीं है और अगर प्रशासन को खबर नहीं है तो फिर क्या प्रशासन का सूत्र कमजोर है या फिर प्रशासन को सब कुछ पता है ?क्या मामला जेब की भरपाई का है? बहरहाल मामले पर जल्द से जल्द प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए ।ऐसे में सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि इस तरह की गतिविधि पर अगर मुख्यमंत्री संज्ञान नहीं लेंगे तो फिर बैठे बिठाये विपक्ष को एक मुद्दा बनाने का निमंत्रण दे रहे हैं।

