
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निवर्तमान चेयरमैन और वाईस चेयरमैन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक श्री टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर बधाई दिया है और उनके कार्यकुशलता की सराहना किया है l
श्री शुक्ल ने कहा है कि श्री नरेंद्रन ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक के रूप में शानदार और बेजोड़ और बेमिसाल कार्य किया है और टाटा स्टील द्वारा सामाजिक दायित्वों को भी हर स्तर पर पूरा कराया है l वही औद्योगिक जगत मेंअपनी मजबूत जगह बनाई है यह उनके मनोयोग से किया गया प्रयास का ही प्रतिफल है lउनका कठोर मानीटरिंग और प्लानिंग की हर स्तर पर सफलता उनके दक्षता और कर्तव्यपरायणता का प्रमाण है

