
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। छठ महापर्व को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दो गंभीर मुद्दों पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने छठ घाटों तक पहुंच रहे प्रदूषित पानी और बाजार में केले पकाने के लिए एथेफोन रसायन के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है।
सरयू राय ने बताया कि कुँअर बस्ती छठ घाट के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नदी में कपाली की ओर से काला पानी आने की शिकायत की। उन्होंने कपाली नाले को तत्काल बंद कराने और उसके पानी की दिशा बदलने के साथ चांडिल डैम से पानी छोड़ने का सुझाव दिया, ताकि नदी का प्रदूषित पानी बह सके। उपायुक्त ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से समन्वय कर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
वहीं, छठ के बाजार में केले पकाने के लिए एथेफोन रसायन के इस्तेमाल पर भी उन्होंने चिंता जताई। सरयू राय ने एक वीडियो का हवाला देते हुए फल गोदामों में रसायन के छिड़काव की जांच, निगरानी और व्यापारियों को निर्धारित मानकों का पालन कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि छठ जैसे महापर्व पर घाटों की स्वच्छता के साथ नदी के पानी और पूजन में इस्तेमाल होने वाले फलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने इस मामले में जागरूकता और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, छठ के बाजार में केले पकाने के लिए एथेफोन रसायन के इस्तेमाल पर भी उन्होंने चिंता जताई। सरयू राय ने एक वीडियो का हवाला देते हुए फल गोदामों में रसायन के छिड़काव की जांच, निगरानी और व्यापारियों को निर्धारित मानकों का पालन कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि छठ जैसे महापर्व पर छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग। उन्होंने कहा कि छठ जैसे महापर्व पर घाटों की स्वच्छता के साथ नदी के पानी और पूजन में इस्तेमाल होने वाले फलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने इस मामले में जागरूकता और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

