Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : महापर्व छठ का उत्साह जमशेदपुर में खूब देखा जा रहा है। महापर्व छठ प्रकृति एवं स्वच्छता की पूजा है, जिसमें उगते एवं डूबते सूरज की पूजा-अर्चना की जाती है, वही छठ घाटों, नदी-तालाबों, सड़कों की साफ-सफाई करने में बड़ी जनभागीदारी देखी जाती है। छठ के पावन अवसर पर हिन्दूपीठ जमशेदपुर ने शहरवासियों से एक खास अपील की है। हिन्दूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि प्रकृति के महान पर्व पर प्लास्टिक का उपयोग ना करें। देखा जाता है कि अर्घ्य देने के लिए लोग प्लास्टिक के बने ग्लास में दूध व पानी डाल कर अर्घ्य देते हैं। फिर उस ग्लास को वही नदी या तालाब में छोड़ देते है। पवित्र गंगा जल भी प्लास्टिक के बोतल में मिलता है, लोग उस बोतल से अर्घ्य देते हैं, उसके बाद बोतल को नदी या तालाब में ही फेंक देते हैं। हिन्दूपीठ आप सभी से अपील करता है कि प्रकृति के इस पर्व अप्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल ना करे। छठ पूजा में लोग नदी और तालाबों में दिये को थर्माकोल के बने दोने में रखकर प्रवाहित करते है, आप सभी से आग्रह है कि आप पत्तों के दोना में ही दीप प्रवाहित करें। छठ घाटों पर पटाखोस का इस्तेमाल बिलकुल ना करे। इन छोटी छोटी चीजों का ध्यान रख कर हम ना केवल अपने प्रकृति की रक्षा करेंगे, वही हम खुद को भी सुरक्षित रखेंगे।

    छठ पूजा पर्यावरण संरक्षण हिन्दूपीठ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री
    Next Article नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    Related Posts

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    November 13, 2026

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.