झामुमो जिला सचिव की माताजी के निधन पर विधानसभाध्यक्ष ने किया शोक संवेदना व्यक्त
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: झामुमो जामताड़ा जिला सचिव परेश यादव की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुखद सूचना के प्राप्त होते ही विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

