जामताड़ा को साइबर जागरूकता के लिए स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: ई-गवर्नेंस श्रेणी में “साइबर जागरूकता और साइबर सुरक्षा” के लिए जिला प्रशासन जामताड़ा को स्कॉच डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड (सिल्वर कैटेगरी) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जिले के 71 उच्च विद्यालयों में साइबर सिक्योरिटी क्लब के गठन के लिए प्रदान किया गया। 10 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से यह अवॉर्ड प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से छात्रों और नागरिकों में डिजिटल साक्षरता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा साइबर अपराध से बचाव को बढ़ावा मिला है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप जामताड़ा की पहचान साइबर सुरक्षा जागरूक जिले के रूप में उभर रही है।

