Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईआरबी-01 कैंप में सीजीएल परीक्षा में सफल आरक्षियों का सम्मान समारोह आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आईआरबी-01 कैंप में सीजीएल परीक्षा में सफल आरक्षियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईआरबी-01 कैंप में सीजीएल परीक्षा में सफल आरक्षियों का सम्मान समारोह आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: आईआरबी-01 कैंप, झिलुआ, जामताड़ा परिसर में पुलिस अधीक्षक सह समादेष्टा, आईआरबी-01 के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बटालियन के उन आरक्षियों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने अपने नियमित कर्तव्यों का ईमानदारी एवं परिश्रमपूर्वक निर्वहन करते हुए सीजीएल परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की।

    सम्मानित आरक्षियों में महिला आरक्षी 408 पूजा कुमारी का चयन सहायक सचिव पद पर, आरक्षी 93 अशोक कुमार यादव का चयन सहायक सचिव पद पर, आरक्षी 362 प्रतीक कुमार का चयन निरीक्षक पद पर तथा आरक्षी 139 कुमारी पूजा का चयन निरीक्षक पद पर हुआ है। इन सभी आरक्षियों की सफलता को बटालियन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता सह समादेष्टा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता अनुशासन, मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने सभी को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, आम जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशील भूमिका निभाने तथा सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

    इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बल के जवानों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना एवं उनके प्रयासों को सम्मान देना था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैरव गाँधी अपहरण चिंताजनक: पुलिस की त्वरित कार्यवाही सराहनीय:आनन्द बिहारी दुबे 
    Next Article जन्म–मृत्यु निबंधन को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.