Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना, जामताड़ा के थाना प्रभारी राजेश मंडल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने करमाटॉड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा–करमाटॉड़ मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर दूर सामुकपोखर स्थित मैदान में आम पेड़ और झाड़ियों के पास छापामारी कर साइबर अपराध करते हुए चार अभियुक्तों को रंगे हाथ पकड़ा।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में अफजल अंसारी (30), मो. सहाबुद्दीन अंसारी उर्फ बुदीन (29), ललु मंडल (44) तथा गोविन्द राणा (40) शामिल हैं। इनके पास से 7 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार अभियुक्त magicpin ऐप के माध्यम से फोनपे पर 1,999 रुपये के कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजते थे। जैसे ही ग्राहक कैशबैक स्वीकार करता था, राशि अभियुक्तों के magicpin खाते में चली जाती थी। इसके बाद वे उस राशि से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे।

    इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 03/26 दिनांक 14.01.2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में चापड़ से हमला कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article आनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.