सगुन सोहराय मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर तालीडीह गांव में सगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति हुई, जिसमें युवक-युवतियों के साथ हरिमोहन मिश्रा भी झूमते नजर आए। उन्होंने सोहराय को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मांझी हड़ाम अनिल मरांडी ने पर्व की विधि-विधान और महत्व की जानकारी दी।

