राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रिफ्लेक्टिव टेप अभियान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर 5 जनवरी 2026 को जामताड़ा जिले में रिफ्लेक्टिव टेप अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मिहिजाम थाना अंतर्गत कानगोई चेकपोस्ट के समीप यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छोटे एवं बड़े सभी व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार टेप लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने और सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों की जानकारी और उसका पालन अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

