मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
राष्ट्र संवाद सं
दुमका: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 5 जनवरी 2026 को बासुकीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने सपरिवार विधि-विधानपूर्वक बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जलाभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
पूजा-अर्चना के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

