Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में चुनावी तैयारी और आस्था का संगम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, SIR की तैयारियों की ली समीक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में चुनावी तैयारी और आस्था का संगम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, SIR की तैयारियों की ली समीक्षा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में चुनावी तैयारी और आस्था का संगम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, SIR की तैयारियों की ली समीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    देवघर/दुमका। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने एक ओर जहां राज्य में चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक आस्था के केंद्रों में दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    सोमवार की सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ने सपरिवार दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा फौजदारी नाथ के दरबार में माथा टेका। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबा से उन्होंने देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। मान्यता है कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के बाद बासुकीनाथ धाम में हाजिरी देने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है।

    आस्था के साथ-साथ उनका यह दौरा पूरी तरह चुनावी मिशन मोड में भी रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तैयारियों को लेकर वे सीधे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) से संवाद करेंगे, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया की मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

    इससे पहले रविवार को देवघर पहुंचने पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक ने उनका भव्य स्वागत किया। देवघर प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर, नौलखा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ एम्स देवघर का निरीक्षण किया और मतदाताओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

    मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा झारखंड में निष्पक्ष, पारदर्शी और सशक्त चुनावी व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    SIR की तैयारियों की ली समीक्षा झारखंड में चुनावी तैयारी और आस्था का संगम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर, स्कूटी सवार दो लोग घायल
    Next Article राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रिफ्लेक्टिव टेप अभियान

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.