नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों से प्रभावित होकर जेएमएम में शामिल हुए जयंत सिंह
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर धसनीया निवासी जयंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अन्य दल का साथ छोड़कर जेएमएम में आस्था जताई। इस अवसर पर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में उन्हें विधिवत पार्टी परिवार में शामिल किया गया।

