

बाइक की ठोकर से युवक की मौत।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस वार्ड नंबर 6 निवासी विष्णु देव प्रसाद सिंह का करीब 51 वर्षीय पुत्र भोला प्रसाद सिंह का वाइक के ठोकर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई । बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम भोला प्रसाद सिंह एन एच 28 सड़क किनारे जा रहा था, तभी तेघरा की ओर से आ रही बाइक से जोरदार ठोकर लगने के बाद घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते बरौनी थाना एस आई पंकज कुमार ने घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वही बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। जिसे बरौनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी तूफानी राउत का पुत्र विकास कुमार के रूप में किया गया है।वहीं बाइक हीरो स्प्लेंडर बी आर 09 ए जेड 1236 को अपने कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

