

बूथों पर लगा विशेष शिविर, नाम जोड़ने व सुधार को लिए गये आवेदन
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद रविवार को तेघड़ा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में सुधार को लेकर आवेदन लिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सभी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे। इस दौरान प्रपत्र-6 से नए मतदाताओं, विशेषकर पहली बार वोटर बने युवाओं का पंजीकरण किया गया। वहीं प्रपत्र-7 से मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और प्रपत्र-8 से नाम, पता व अन्य विवरणों में सुधार के लिए आवेदन लिए गए। कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित के मतदान केंद्र 83 के बीएलओ विजय पासवान मतदान केंद्र 84 के बीएलओ रंजीत कुमार मिश्रा एवं मतदान केंद्र 85 पर शिविर में कार्यरत बीएलओ राजेश कुमार ने बताया कि तीनों केन्द्रो पर कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसका विधिवत नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया की जाएगी प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं बीपीआरओ संगीता कुमारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगे कैंप का निरीक्षण करते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी बेगूसराय के निर्देश के आलोक में रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया की जा रही है।

