

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भाकपा का प्रतिरोध मार्च,
मोदी-शाह का पुतला फूंका
वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा तेघड़ा,
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तेघड़ा अंचल इकाई ने प्रतिरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रामेश्वर सिंह स्मारक भवन सह अंचल कार्यालय से निकला मार्च बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुख्य चौक पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो सहित कई नारे लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री सनातन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कानून और संविधान दोनों के विपरीत है। आरोप लगाया कि देश में कानून और संविधान को कुचला जा रहा है।
किसान नेता दिनेश सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के नागरिकों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, युवा बेरोजगार हो रहे हैं और देश की संपत्ति कौड़ी के भाव कॉर्पोरेट घरानों को बेची जा रही है।
मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मौके पर प्रदीप कुमार चिंटू, भूषण सिंह, मोहम्मद समद, भोला सिंह, निर्भय सिंह, अतुल राय अंजान, प्रिंस कुमार, मोहम्मद सिराज सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

