

साइकिल पे संडे के 629वें रविवार को शामिल हुए हर्ल बरौनी के परियोजना प्रमुख
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट/ बेगूसराय यदुनंदन।
पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले अनूठे अभियान साइकिल पे संडे की 629वीं यात्रा की कड़ी में हर्ल बरौनी के परियोजना प्रमुख नितिन सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने विष्णुदेव भारती लिखित और संगीतबद्ध साइकिल पे संडे थीम को लांच किया । प्रमुख ने अभियान के सदस्यों के साथ शामिल होकर जन-जागरूकता का संदेश दिया और समाज में हरित क्रांति लाने के उनके संकल्प की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं हर्ल बरौनी में परियोजना प्रमुख के रूप में एक वर्ष पूरा करते हुए नितिन सक्सेना ने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि पर अभियान के सदस्यों ने को हर्ल के उत्पादन की चर्चा की।
हरित भविष्य के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी – नितिन सक्सेना
इस अवसर पर सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन सक्सेना ने कहा कि लगातार 629 रविवारों तक बिना रुके पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए समर्पित रहना अपने आप में एक मिसाल है। यह निरंतरता इस बात का प्रमाण है कि जब समाज का एक वर्ग किसी सकारात्मक बदलाव की ठान लेता है, तो वह एक बड़ा जनांदोलन बन जाता है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतें—जैसे छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार और पौधरोपण, पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बड़ा प्रभाव डालती है।
इसके पूर्व अभियान के विनोद भारती, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, शुभम कुमार, राम गोविंद, राज कुमार, कृष्णनंदन , मुकेश मधुकर, राजा, नीतीश, अजीत, प्रशांत कुमार, राजू कुमार द्वारा परियोजना प्रमुख का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। के दौरान परियोजना प्रमुख ने अन्य सदस्यों के साथ तय मार्ग पर साइकिल चलाई। इसके पूर्व
अभियान के सदस्यों द्वारा खैराजी टोला जाकर पौधा वितरण किया गया।

