Author: Nizam Khan

उन्मादी भीड़ भविष्य के परिणामों को भूल जाता है निशिकांत ठाकुर हिंदू और मुसलमानों के बीच ऐसी भी क्या नफरत है कि वे जब भी जहां भी अवसर मिलता है एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं। समाज के बीच रहकर यदि कुछ अनबन हो जाए, तो उसे सहजता से मिलबैठकर सुलझाया भी जा सकता है, लेकिन आज ऐसा नहीं हो पा रहा है। मामूली बात को भी इतना तूल दिया जाता है कि हत्या तक कर दी जाती है। यही तो बांग्लादेश के ढाका में हुआ है। ढाका की एक फैक्ट्री में कार्य करने वाले युवा मजदूर दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के आरोप…

Read More

नये वर्ष में अनुत्तरित सवालों के जबावों की तलाश -ललित गर्ग- एक और वर्ष इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। वर्ष 2025 केवल कैलेंडर का एक अंक नहीं था, बल्कि वह घटनाओं, चेतावनियों, उपलब्धियों और विडंबनाओं का ऐसा संगम रहा, जिसने समाज, राजनीति और विकास की हमारी समूची अवधारणाओं को कठघरे में खड़ा किया। नये वर्ष में प्रवेश करते समय यह केवल उल्लास, संकल्प और शुभकामनाओं का क्षण नहीं है, बल्कि गहरे आत्ममंथन का अवसर भी है। सवाल यह नहीं कि नया साल हमें क्या देगा, सवाल यह है कि बीते वर्ष ने हमें क्या सिखाया और हम…

Read More

कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के मायने देवानंद सिंह उन्नाव बलात्कार कांड भारतीय लोकतंत्र और न्याय प्रणाली के उन सबसे काले अध्यायों में से एक है, जहां अपराध केवल एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि सत्ता, व्यवस्था और चुप्पी की साझी मिलीभगत से घटित हुआ। इस मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक केवल एक अंतरिम न्यायिक आदेश नहीं है, बल्कि यह उस सामाजिक बेचैनी और नैतिक संकट की स्वीकारोक्ति भी है, जिसे इस फ़ैसले ने…

Read More

सीसीएल पिपरवार जीएम सुजीत कुमार व आम्रपाली चंद्रगुप्त जीएम संजीव कुमार बने राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में महाप्रबंधक स्तर के पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सीसीएल मुख्यालय द्वारा जारी नए स्थानांतरण आदेश के तहत सुजीत कुमार को पिपरवार क्षेत्र का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान पिपरवार महाप्रबंधक संजीव कुमार को आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र का महाप्रबंधक बनाया गया है। सीसीएल मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल संगठनात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पिपरवार क्षेत्र में संजीव कुमार का कार्यकाल काफी सराहनीय और उपलब्धियों से भरा रहा है। उनके…

Read More

जामताड़ा में ज्वेलर्स पर हमले व चोरी से बढ़ी चिंता, एसपी के निर्देश पर कुंडहित पुलिस ने बढ़ाई चौकसी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बीते दिनों जामताड़ा जिले में हुई आपराधिक घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया है। जामताड़ा शहर में एक ज्वेलर्स दुकान में हुई गोलीबारी की घटना से जहां दहशत का माहौल बन गया, वहीं मीहीजाम में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद ज्वेलरी व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए…

Read More

रेल दुर्घटना के बाद जामताड़ा में भीड़ प्रबंधन को लेकर स्टेशन व बस स्टैंड का निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर सिमुलतल्ला–लाहाबाद के बीच हुई रेल दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के रद्द होने से जामताड़ा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए 29 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने जामताड़ा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।…

Read More

मिहिजाम में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : विधानसभा अंतर्गत मिहिजाम नगर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में धनबाद विधायक राज सिन्हा मुख्य वक्ता रहे। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के राजनीतिक संघर्ष, सुशासन, राष्ट्रवाद, कवि व्यक्तित्व, परमाणु परीक्षण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, ग्रामीण सड़कों के विस्तार और झारखंड राज्य गठन में उनके योगदान को याद किया। सम्मेलन में भाजपा, भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा सहित कई नेताओं और बड़ी संख्या में…

Read More

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, जामताड़ा की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर जोर देते हुए कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच कानूनन अपराध है। किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र की संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला जामताड़ा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति, विभिन्न टास्क फोर्स, टीबी उन्मूलन, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कई स्वास्थ्य पैरामीटरों में धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और कार्यशैली में सुधार का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले सहिया एवं एएनएम को चिह्नित कर टर्मिनेट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता…

Read More

क़ुरआन शरीफ़ पर टिप्पणी के विरोध में लोकपुर थाना के समक्ष प्रदर्शन राष्ट्र संवाद सं पश्चिम बंगाल: नदिया जिले के हरिणघाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम सरकार द्वारा पवित्र क़ुरआन शरीफ़ पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राज्यभर में आंदोलन जारी है। इसी क्रम में 28 दिसंबर को ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन की बीरभूम जिला कमेटी ने लोकपुर थाना के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर डिपुटेशन सौंपा। संगठन ने कहा कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा है। विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Read More