क़ुरआन शरीफ़ पर टिप्पणी के विरोध में लोकपुर थाना के समक्ष प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद सं
पश्चिम बंगाल: नदिया जिले के हरिणघाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम सरकार द्वारा पवित्र क़ुरआन शरीफ़ पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राज्यभर में आंदोलन जारी है। इसी क्रम में 28 दिसंबर को ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन की बीरभूम जिला कमेटी ने लोकपुर थाना के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर डिपुटेशन सौंपा। संगठन ने कहा कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा है। विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

