Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण

    ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक आयेंगे मेले में 2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नगड़ी (रांची)। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से उद्गमस्थल रानीचुआ, नगड़ी, रांची में होगा। इस संबंध में तैयारी जोर शोर से चल रही है।  यहां नगड़ी में तैयारी बैठक में शामिल होने आए श्री शरण ने कहा कि यह आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। 12 जनवरी को विश्व युवा दिवस है। इस मौके पर चित्रांकन, निबंध और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

    श्री शरण ने बताया कि 13 जनवरी को कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक शामिल होंगे।  अंशुल शरण ने बताया कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन उद्गम स्थल पर भव्य नदी पूजन का आयोजन होगा। इसी दिन मेला भी लगेगा। 14 को ही स्वर्णरेखा नदी का पूजन धुर्वा, 21 महादेव, हुंड्रू, जोहना, सिल्ली, चांडिल तथा दोमुहानी, जमशेदपुर में किया जाएगा।

    उन्होंने घोषणा की कि साल 2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन चलाया जाएगा।  नगड़ी में हुई बैठक में तपेश्वर केशरी को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। विधायक सरयू राय मुख्य संरक्षक चयनित हुए। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण मेला समिति के संरक्षक होंगे। ध्यातव्य है कि सरयू राय ने ही इस महोत्सव की शुरुआत की थी जो अब बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

    इस मौके पर तपेश्वर केशरी ने कहा कि समिति का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। आयोजन वृहद होगा और इसमें राज्य भर से कई गणमान्य लोग पधारेंगे। पहले यह महोत्सव एक ही स्थान पर होता था। अब यह महोत्सव 10 स्थानों पर होगा।

    इस अवसर पर दौलत केशरी, बजरंग महतो, पंकज राय, बाँदे उड़ाऊ, कुदुस अंसारी,  संदीप राज, रवि केशरी, नंद किशोर महतो, ओम प्रकाश, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

    बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक़ुरआन शरीफ़ पर टिप्पणी के विरोध में लोकपुर थाना के समक्ष प्रदर्शन
    Next Article तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन, जमशेदपुर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

    Related Posts

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    August 18, 2026

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    August 18, 2026

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    JSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए

    गोलमुरी में डिवाइडर से फिर टकराया ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    चार माह का गर्भ गिरने पर सिद्धेश हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.