Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन, जमशेदपुर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पश्चिम बंगाल बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन, जमशेदपुर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन, जमशेदपुर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची/जमशेदपुर/आदित्यपुर
    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रांची पहुंचीं। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
    राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास को लेकर राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।

    *एनआईटी जमशेदपुर आगमन को लेकर यातायात में आंशिक बदलाव*

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर 2025 को एनआईटी जमशेदपुर (आदित्यपुर) में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
    *प्रशासन के अनुसार:*
    दोपहर 12 बजे से एनआईटी से एनआईटी मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग यथासंभव कम करने का अनुरोध किया गया है।
    दोपहर 1 बजे से सेरे पंजाब से आकाशवाणी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का न्यूनतम उपयोग करने की अपील की गई है।
    एनआईटी से आरआईटी की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग भी सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    आदित्यपुर से जमशेदपुर की ओर जाने वाले वाहन आदित्यपुर टोल ब्रिज मार्ग का उपयोग करेंगे।
    राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से नियंत्रित अथवा बंद किया जा सकता है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और केवल वैकल्पिक व निर्देशित मार्गों का ही उपयोग करें।

    *उपायुक्त व एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    जमशेदपुर।राष्ट्रपति के पूर्वी सिंहभूम जिला आगमन को लेकर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
    इस क्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखें, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया है।
    नोट: जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में योगदान दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण
    Next Article मानगो में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लड्डू वितरण कर दिया गया एकता का संदेश

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.