Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लड्डू वितरण कर दिया गया एकता का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लड्डू वितरण कर दिया गया एकता का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लड्डू वितरण कर दिया गया एकता का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो जवाहर नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के आवासीय कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक श्री बलजीत सिंह बेदी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का नेतृत्व मानगो कांग्रेस नेता अंसार खान ने किया। जवाहर नगर रोड नंबर-14 स्थित उनके आवासीय कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। इसके उपरांत मानगो सब्जी मंडी क्षेत्र में आम जनता के बीच लड्डू का वितरण किया गया। लड्डू वितरण के दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी के 140 वर्षों के संघर्ष, योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर अंसार खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस न केवल संगठन के लिए बल्कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए भी एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने बताया कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है तथा पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी और विभिन्न प्रखंडों में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    स्थापना दिवस समारोह में जिला महामंत्री अशोक सिंह क्रांतिकारी, कांग्रेस महिला प्रदेश महासचिव शिल्पा चक्रवर्ती, महिला जिला कांग्रेस की रश्मि निगार, समाजसेवी मोहम्मद जाहिद खान, नूर आलम, मोहम्मद आजम खान, आदिल खान, अजीम खान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद शोएब सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस पार्टी की एकता, विचारधारा और सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    मानगो में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया लड्डू वितरण कर दिया गया एकता का संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन, जमशेदपुर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
    Next Article भिलाईपहाड़ी में सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ ने जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का किया वितरण

    Related Posts

    रांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

    August 17, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर AECS जादूगोड़ा में बच्चों के हाथ खाली, न मिठाई मिली न बिस्कुट — 56 साल की परंपरा टूटी, सवालों के घेरे में प्रबंधन

    August 17, 2026

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

    स्वतंत्रता दिवस पर AECS जादूगोड़ा में बच्चों के हाथ खाली, न मिठाई मिली न बिस्कुट — 56 साल की परंपरा टूटी, सवालों के घेरे में प्रबंधन

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.