भिलाईपहाड़ी में सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ ने जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का किया वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) द्वारा भिलाईपहाड़ी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह मानवीय सेवा कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें यात्रा परिवार के सदस्यों ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यात्रा संस्था लगातार समाज के कमजोर वर्गों के लिए सेवा कार्य करती रही है और आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन रजक, पिंकी देवी, निरंजन तिवारी, समरजीत सिंह, अनामिका कुमारी, रीता शर्मा, आकाश दास, जगतार सिंह गिल सहित संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए और उन्हें सर्दी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

