तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत आज उनका रांची आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उनका आत्मीय अभिवादन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

