नाला में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नाला में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पंचायत कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष समर माजि ने कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्य, सिद्धांतों, नियम-नीतियों तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी के योगदान और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में पंकज झा,तपन तिवारी, जीतेन्द्र नाथ मंडल, नरेश मुर्मू, गुलशन अली,मशीउर्रहमान,गणेश मित्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी सदस्यों से अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया गया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति और निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

