Author: Nizam Khan

फतेहपुर विंटर फेस्ट का भव्य शुभारंभ, बच्चों की प्रतिभा को मिल रहा मंच राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: हाई स्कूल ग्राउंड, फतेहपुर में फतेहपुर विंटर फेस्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन स्वाभिमान जागृति केंद्र, फतेहपुर द्वारा नयी सोच नयी उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी नवीन कुमार, आर.के. प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य धर्मराज शर्मा और मिशन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अरुण कुमार मंडल द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास हेतु क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, योग, मार्शल आर्ट, डांस और आर्ट एंड क्राफ्ट सहित कई गतिविधियाँ आयोजित की…

Read More

मिहिजाम ज्वेलर्स चोरी पर भाजपा जिलाध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: मिहिजाम में ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी की घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाएँ पुलिस प्रशासन के लिए खुली चुनौती बन चुकी हैं। जामताड़ा में गोली मारकर डकैती की घटना के एक दिन बाद ही मिहिजाम में ज्वेलर्स दुकान में चोरी होना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि अपराधी विशेष रूप से गहना व्यवसायियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस को ऐसे संवेदनशील इलाकों में और अधिक चौकसी बरतनी चाहिए। उन्होंने मांग…

Read More

वीर बाल दिवस पर मिहिजाम गुरुद्वारा में कीर्तन श्रवण, साहिबजादों की शहादत को किया गया नमन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: वीर बाल दिवस के अवसर पर मिहिजाम गुरुद्वारा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कीर्तन श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा 9 जनवरी 2022 को की गई थी। यह दिन गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और…

Read More

कुलडंगाल में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी सुविधा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कृषकों के हित में नाला प्रखंड अंतर्गत कुलडंगाल में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलेगी और उन्हें उचित समर्थन मूल्य प्राप्त करने में मदद होगी। धान अधिप्राप्ति केंद्र के माध्यम से किसानों को बिचौलियों से राहत मिलेगी तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने इस पहल को कृषि व्यवस्था को…

Read More

कालीपाथर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर में दिशोम गुरु क्लब के सौजन्य से तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में खेल और खेल भावना का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह है। आयोजकों द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी…

Read More

सरबेदिया में मॉडल उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरबेदिया में जनहित एवं विकास को समर्पित एक नई पहल की शुरुआत हुई। आम जनता को सुलभ, सशक्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल उप-स्वास्थ्य केंद्र का विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ अपने गांव में ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में…

Read More

शीतलहर के मद्देनज़र 27 दिसंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अत्यधिक शीतलहर की प्रबल संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र को 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा 26 से 28 दिसंबर के बीच गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आदेश के अनुसार आवासीय संस्थान इससे मुक्त रहेंगे। सभी शिक्षण…

Read More

ठंड व शीतलहर को लेकर उपायुक्त ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की की अपील राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा 27 एवं 28 दिसंबर को कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए उपायुक्त ने सभी अंचलों एवं नगर निकायों को प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट…

Read More

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन राष्ट्र संवाद सं दुमका: लोक सभा सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राज्य सभा सांसद आदरणीय dr. Pradip Varma ,प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय Balmukund Sahay जी, दुमका लोक सभा पूर्व सांसद आदरणीय सुनील सोरेन जी दुमका स्थित A Team Ground में समापन समारोह का आयोजन में हरि मोहन मिश्रा सांसद खेल महोत्सव जिला संयोजक के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पिछले तीन महीने से पूरे दुमका लोक सभा में सांसद खेल महोत्सव के तहद बहुत से खेलों का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहद जामताड़ा जिले…

Read More

सिंदूरकुनिया–साकजोरिया छोटी नदी पर पुल का शिलान्यास किया विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्र संवाद सं नाला प्रखंड के लिए आज का दिन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत सिंदूरकुनिया–साकजोरिया मार्ग पर छोटी नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह पुल केवल एक भौतिक संरचना नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम बनेगा। पुल के निर्माण से सिंदूरकुनिया, साकजोरिया सहित आसपास…

Read More