ठंड व शीतलहर को लेकर उपायुक्त ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की की अपील
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा 27 एवं 28 दिसंबर को कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए उपायुक्त ने सभी अंचलों एवं नगर निकायों को प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने एवं पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने नागरिकों से विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
