शीतलहर के मद्देनज़र 27 दिसंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: अत्यधिक शीतलहर की प्रबल संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र को 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा 26 से 28 दिसंबर के बीच गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आदेश के अनुसार आवासीय संस्थान इससे मुक्त रहेंगे। सभी शिक्षण एवं प्रशासनिक कर्मियों को संस्थानों में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
