Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कारोदय एकेडमी में दिखा सेवा और आध्यात्मिकता का संगम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    संस्कारोदय एकेडमी में दिखा सेवा और आध्यात्मिकता का संगम

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्कारोदय एकेडमी में दिखा सेवा और आध्यात्मिकता का संगम

     

    *डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा- अज्ञान का अंधकार मिटाकर हर जीवन में खुशियों का दीप जलाना ही पर्व का सार*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    सातवाहिनी स्थित संस्कारोदय एकेडमी में दीपावली का आयोजन पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर सेवा, प्रकृति संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे गया। संत कबीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं विद्यालय निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों को आमंत्रित कर शॉल, अंगवस्त्र और मिठाइयां देकर सम्मानित किया गया। बच्चों और बुजुर्गों ने साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए।

     

    रंगोली, दीप सजावट और दीया रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह दिखाया। श्रीराम और माता सीता के वेश में सजे बच्चों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

     

    अपने संबोधन में डॉ. भारत ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ भीतर के अज्ञान को दूर कर ज्ञान और करुणा का प्रकाश फैलाना है। सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने ‘चौथे राम’ अर्थात परम तत्व और आत्मज्ञान के सार को समझने पर बल दिया।

     

    कार्यक्रम में बसंती मुर्मू, पुनका महतो, मीना देवी, कमला देवी, सरमोनी कुंभकार, जगन्नाथ गोराई, विद्या ठाकुर, कृष्ण साह, कुशो महतो, लखिन्दर कैबर्तो, बिनोटा गोराई और लालपरी देवी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोबो-कपाली के दो होटलों में गंदगी, एक्सपायरी पापड़ नष्ट
    Next Article पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    संस्कारोदय एकेडमी में दिखा सेवा और आध्यात्मिकता का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.