अवैध खनन व खनिज परिवहन रोकथाम को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध कोयला व बालू खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने, औचक छापेमारी करने तथा संलिप्त वाहनों की जब्ती व प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अवैध बालू उत्खनन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे हर हाल में रोकने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष में अब तक…
Author: Nizam Khan
अत्यधिक ठंड को देखते हुए विद्यालयों के समय में अस्थायी प्रतिबंध राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जामताड़ा जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 9:00 बजे से पहले एवं शाम 4:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 22 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। विद्यालयों को शैक्षणिक कार्य पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया…
कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, अलार्म परेड कराने का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवा, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर, सायरन, वॉकी-टॉकी, बैरिकेडिंग एवं इलेक्ट्रिक फेंसिंग की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंडल कारा में अलार्म परेड कराने तथा इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही कारा परिसर में नियमित औचक निरीक्षण, सघन तलाशी एवं मुलाकाती के दौरान…
जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास व जनहित के मुद्दों पर निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए अस्थायी अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाने को कहा गया। रानीडीह स्टेडियम निर्माण में भूमि संबंधी अड़चनों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया। ठंड के मद्देनजर बीडीओ, सीओ व नगर प्रशासकों को…
हिंडाल्को अपनी हरकतों से बाज आए:धीरज प्रसाद साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक एसोसिएशन के सचिव मुद्रिका यादव जी के आवास बक्शी डीपा में संपन्न हुई ,वहीं दूसरी बैठक चंदवा में सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष साहू जी के आवासीय प्राँगण मे संपन्न हुई, बैठक में सभी पदाधिकारी ने एक स्वर से यह कहा है कि हिंडाल्को कंपनी के एक कर्मचारी राकेश शर्मा उर्फ गोपू के द्वारा ट्रक मालिकों को तबाह करने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी लिखित शिकायत कंपनी को दी जा चुकी है, उस संदर्भ…
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न, पत्रकारों को मिला सर्टिफिकेट और पहचान पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का वनभोज सह मिलन समारोह रविवार को डिमना लेक के समीप सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में जिला के दो सौ से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया और आपसी दुख सुख बांटने के साथ सुस्वादु भोजन का आनंद लिया। क्लब की ओर से पत्रकारों को प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव और डीएसपी (पटमदा) बचनदेव कुजूर ने भी अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम…
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 21.12.2025 को साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। साइबर अपराध थाना जामताड़ा के थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–जामताड़ा मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर बॉसपहाड़ी जंगल में छापामारी की। इस दौरान पत्थर खदान के पास से तीन साइबर अपराधियों को मोबाइल और सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा rucards एप और PhonePe के माध्यम से कैशबैक का झांसा देकर लोगों से ठगी की जा…
जामताड़ा:फतेहपुर के राज होटल में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैराबनी में अवैध देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। फतेहपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और ग्राम कैराबनी स्थित राज होटल में विधिवत छापामारी की गई। मौके से देह व्यापार के संचालन में संलिप्त संगीता कुमारी और उसके पति पप्पु राणा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपने घर में देह व्यापार संचालन की बात…
यूसील की वादाख़िलाफ़ी से विस्थापितों में उबाल, रियर गेट जाम कर अयस्क ढुलाई ठप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) द्वारा वर्षों से की जा रही वादाख़िलाफ़ी के विरोध में शुक्रवार को विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा। जोआर संगठन के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक यूसील के रियर गेट को जाम कर दिया गया, जिससे अयस्क ढुलाई पूरी तरह बंद रही और कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आंदोलन में लगभग डेढ़ सौ विस्थापित एवं उनके परिजन शामिल हुए। इसके बाद रियर गेट से अस्पताल चौक तक करीब 50 मोटरसाइकिलों की…
समाजसेवी सोमरा हांसदा की रिहाई पर भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल प्रखंड के हेंसाकोचा पंचायत निवासी समाजसेवी सोमरा हांसदा की जेल से रिहाई पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पातकुम रोड से चौका मोड़ होते हुए फूलो-झानो मोड़ तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्ग में समर्थकों ने फूल-मालाओं से सोमरा हांसदा का जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की। वक्ताओं ने उन्हें आदिवासी अधिकार और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज बताया। कार्यक्रम में प्रकाश मार्डी, सुकलाल पहाड़िया, डोमन बास्के सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सोमरा हांसदा ने सभी का आभार जताते हुए जनहित में संघर्ष जारी रखने…
