Author: Nizam Khan

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 9वां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह, हिंदी और रचनात्मकता का उत्सव राष्ट्र संवाद सं जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधायक सबिता महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ युवाओं में साहित्यिक और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कविता…

Read More

जामताड़ा में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा (एसबीआई आरसेटी) में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़ी लावारिस एवं अदावाकृत वित्तीय संपत्तियों को उनके वास्तविक हकदारों तक पहुंचाना है। उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय समावेशन, बैंक खातों की जानकारी, धन के सही उपयोग और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। एलडीएम बालादित्य कुमार ने लोगों से शिविर में बैंक प्रतिनिधियों से मार्गदर्शन लेने की…

Read More

एशियन यूथ पारा गेम्स में झोंगो पाहन की ऐतिहासिक सफलता, विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मान राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में एशियन यूथ पारा गेम्स 2025 की तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खूंटी जिले के खिलाड़ी झोंगो पाहन को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके प्रशिक्षक आशीष कुमार और दानिश अंसारी को भी सम्मान मिला। अध्यक्ष ने मोमेंटो भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में झोंगो पाहन की उपलब्धि को झारखंड और देश के लिए गौरवपूर्ण बताया गया। उन्होंने कहा कि…

Read More

नाला प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेगेजुड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका बंदना मंडल स्कूल से गायब निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेगेजुड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका बंदना मंडल की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।बता दे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सुबह स्कूल आकर हाजिरी बनाकर घर चली गयी हैं। इसके बाद वह विद्यालय में उपस्थित नहीं है। इस घटना के सामने आने के बाद विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं।गौरतलब है प्रधानाध्यापिका का यह रवैया सही है, तो यह बच्चों के भविष्य के…

Read More

कुंडहित एसबीआई शाखा प्रबंधक विवादों के घेरे में: बिचौलियों के जरिए लोन वसूली और फर्जी सत्यापन का आरोप निजाम खान।राष्ट्र संवाद कुंडहित (जामताड़ा): भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुंडहित शाखा इन दिनों गंभीर भ्रष्टाचार और कार्यप्रणाली में अनिमितताओं को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने बैंक की साख पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वायरल फोटो में कथित तौर पर शाखा प्रबंधक रवि गाड़ी, ऋणदाताओं (लेनदारों) के घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बजाय, बैंक के सामने कुंडहित-भेलुवा मुख्य सड़क पर ही बिचौलियों के माध्यम से फोटो खिंचवाकर कागजी खानापूर्ति करते नजर…

Read More

श्रम, आईटीआई एवं उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम, आईटीआई एवं उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार संचालित योजनाओं की लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिक निबंधन, छात्रवृत्ति, मातृत्व प्रसुविधा, अंत्येष्टि सहायता सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बाल मजदूरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आईटीआई में नामांकन, प्लेसमेंट…

Read More

स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना के 33 आवेदनों को मिली स्वीकृति राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त 33 आवेदनों पर विस्तृत विमर्श किया गया, जिसमें 30 नए एवं 3 पूर्व लाभुकों के आवेदन शामिल थे। सभी आवेदनों में दस्तावेज, आधार एवं बैंक खाता सत्यापन तथा पारिवारिक स्थिति की जांच पूर्ण पाई गई, जिसके बाद सभी को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अनाथ व असहाय बच्चों को इससे जोड़ने के निर्देश…

Read More

आवारा कुत्तों के सर्वे व रेबीज रोकथाम को लेकर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या, उनसे होने वाली दुर्घटनाओं एवं रेबीज जैसी बीमारी की रोकथाम पर चर्चा की गई। संबंधित विभाग को आवारा कुत्तों का सर्वे कर बर्थ कंट्रोल, वैक्सीनेशन, शेल्टर एवं फूड सेंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रेबीज से बचाव को लेकर फ्लेक्स, बैनर के माध्यम से जन जागरूकता अभियान…

Read More

एसपी राजकुमार मेहता पत्नी संग जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस-पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सांवलापुर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पुलिस प्रशासन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी नैना कौर द्वारा सांवलापुर एवं मोहलीडीह गांव के वृद्ध, बुजुर्ग, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों के बीच कुल 150 कंबलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों…

Read More

सहायक आचार्य प्रणब माजी को भावभीनी विदाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कोलिडीह में एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतिनियोजित सहायक आचार्य शिक्षक प्रणब माजी को उनके मूल विद्यालय में योगदान हेतु विरमित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विरमण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सेख निजाम ने अपने संबोधन में कहा प्रणब माजी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण…

Read More