आवारा कुत्तों के सर्वे व रेबीज रोकथाम को लेकर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या, उनसे होने वाली दुर्घटनाओं एवं रेबीज जैसी बीमारी की रोकथाम पर चर्चा की गई। संबंधित विभाग को आवारा कुत्तों का सर्वे कर बर्थ कंट्रोल, वैक्सीनेशन, शेल्टर एवं फूड सेंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रेबीज से बचाव को लेकर फ्लेक्स, बैनर के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि समिति का उद्देश्य पशुओं पर अत्याचार नहीं, बल्कि मानव व पशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

