स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना के 33 आवेदनों को मिली स्वीकृति
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त 33 आवेदनों पर विस्तृत विमर्श किया गया, जिसमें 30 नए एवं 3 पूर्व लाभुकों के आवेदन शामिल थे। सभी आवेदनों में दस्तावेज, आधार एवं बैंक खाता सत्यापन तथा पारिवारिक स्थिति की जांच पूर्ण पाई गई, जिसके बाद सभी को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अनाथ व असहाय बच्चों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें सुरक्षित भविष्य और बेहतर जीवन मिल सके।

