Author: Nizam Khan

बार एसोसिएशन ने की जेल भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चांडिल अनुमंडल में जेल भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। एस. डी .एम विकास राय को ज्ञापन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि चांडिल को वर्ष 2003 में अनुमंडल का दर्जा मिला था तथा 23 जुलाई 2022 से यहां सिविल न्यायालय भी कार्यरत है। इसके बावजूद अब तक चांडिल में जेल भवन का निर्माण नहीं हो सका…

Read More

स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के कान्दरबेड़ा अंतर्गत गीतिलबेड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देखा, जिसके बाद चांडिल थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को नदी से निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले…

Read More

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने एनडीए में चयनित आयुष कुमार को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के कोस्टारिका होम डेवलपर्स सोसाइटी निवासी आयुष कुमार ने एनडीए में 911वां रैंक लाकर क्षेत्र में परचम लहराया है। उसकी इस सफलता से परिजनों व शुभचिंतकों में काफी हर्ष व्याप्त है। सोसायटी के लोगों द्वारा एक समारोह आयोजित कर उसका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह ने आयुष और उसके परिजनों को बधाई दिया। इस मौके पर उसके पिता संजीव कुमार ने बताया कि आयुष…

Read More

एलएफ दुर्गापूजा मैदान आदित्यपुर में मैपिंग कैंप आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी सह गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार के निर्देशानुसार, शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित 6,एलएफ, दुर्गापूजा मैदान में मैपिंग संबंधित कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से मिलान किया गया। साथ ही, मतदाताओं को मैपिंग से संबंधित सूचना कैसे प्राप्त की जा सकती है, इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह अमन राज, अभिषेक मिंज, सत्यम भारद्वाज, रंजीत कुमार सिंह समेत संबंधित क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित…

Read More

शिक्षा और स्वास्थ्य का संगम बनी भोगीकाटा विद्यालय की पोषण वाटिका राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगीकाटा में विकसित की गई पोषण वाटिका आज विद्यालय की एक सराहनीय उपलब्धि के रूप में उभरकर सामने आई है। यह वाटिका न केवल हरी-भरी सब्जियों का स्रोत है, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का प्रभावशाली माध्यम भी बन गई है। इस सफल पहल के पीछे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बच्चू सिंह एवं उनके सहयोगी शिक्षकों का समर्पण और सतत प्रयास निहित है। पोषण वाटिका में टमाटर, बैंगन, भिंडी, लौकी, कद्दू, हरी मिर्च, पालक एवं अन्य…

Read More

खजूरी विद्यालय के छह विद्यार्थियों का सीएम स्कॉलरशिप में चयन, मेहनत ने रचा सफलता का इतिहास निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय खजूरी के लिए यह उपलब्धि गर्व और प्रेरणा का विषय है। विद्यालय के कक्षा 9वीं के छह मेधावी विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयन हुआ है। चयनित छात्रों में साथी भूई, पल्लवी चक्रवर्ती, खुशबु लायेक, स्वीटी सिंह, श्रेया सिंह और प्रांतिक मंडल शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई के प्रति उनकी लगन सराहनीय…

Read More

जामताड़ा में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। समीक्षा के बाद शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कुल 29,743 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान का अनुमोदन प्रदान किया गया। उपायुक्त ने कहा कि छात्रवृत्ति का उद्देश्य वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना है। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने…

Read More

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जामताड़ा सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को गर्म कपड़े, दैनिक पहनाव के वस्त्र एवं बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने नवजात बालिकाओं के जन्म पर माताओं और परिजनों को बधाई दी तथा शिशु के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने अस्पताल के प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और मरीजों से संवाद किया। उपायुक्त ने…

Read More

जामताड़ा में छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना की स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना–रफ्तार के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाने और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा मिलेगी, जिससे…

Read More

जामताड़ा में छात्रावास निर्माण एवं प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : कल्याण विभाग के नियंत्राधीन छात्रावासों के निर्माण, संचालन एवं प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग छात्रावास पोषण योजना 2024 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा हुई। इसके तहत मोहड़ा स्थित 50 शैय्या अल्पसंख्यक बालक छात्रावास तथा चम्पापुर, नारायणपुर स्थित 50 शैय्या पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास के भवनों की मरम्मति एवं जीर्णोद्धार पर विचार-विमर्श किया गया। समिति…

Read More