जामताड़ा में छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना की स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना–रफ्तार के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाने और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा मिलेगी, जिससे लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी। योजना में लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

