बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जामताड़ा सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को गर्म कपड़े, दैनिक पहनाव के वस्त्र एवं बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने नवजात बालिकाओं के जन्म पर माताओं और परिजनों को बधाई दी तथा शिशु के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने अस्पताल के प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और मरीजों से संवाद किया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

