एलएफ दुर्गापूजा मैदान आदित्यपुर में मैपिंग कैंप आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।
सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी सह गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार के निर्देशानुसार, शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित 6,एलएफ, दुर्गापूजा मैदान में मैपिंग संबंधित कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से मिलान किया गया। साथ ही, मतदाताओं को मैपिंग से संबंधित सूचना कैसे प्राप्त की जा सकती है, इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह अमन राज, अभिषेक मिंज, सत्यम भारद्वाज, रंजीत कुमार सिंह समेत संबंधित क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित थे। बताया गया है कि शनिवार दिनांक को प्रभात पार्क, आदित्यपुर में कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने आसपास के लोगों से समय पर कैंप पहुंच कर लाभ उठाने की अपील किया है।

