जामताड़ा:फतेहपुर के राज होटल में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैराबनी में अवैध देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। फतेहपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और ग्राम कैराबनी स्थित राज होटल में विधिवत छापामारी की गई। मौके से देह व्यापार के संचालन में संलिप्त संगीता कुमारी और उसके पति पप्पु राणा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपने घर में देह व्यापार संचालन की बात स्वीकार की है। दोनों अभियुक्त ग्राम कैराबनी, थाना फतेहपुर, जिला जामताड़ा के निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा चार पैकेट कंडोम बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनमें अलग-अलग सिम कार्ड लगे हुए पाए गए।
इस छापामारी अभियान में नाला, कुंडहित और फतेहपुर थाना सहित महिला थाना जामताड़ा के पदाधिकारी और बल शामिल थे। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

