साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 21.12.2025 को साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। साइबर अपराध थाना जामताड़ा के थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–जामताड़ा मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर बॉसपहाड़ी जंगल में छापामारी की। इस दौरान पत्थर खदान के पास से तीन साइबर अपराधियों को मोबाइल और सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा rucards एप और PhonePe के माध्यम से कैशबैक का झांसा देकर लोगों से ठगी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन और 04 सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

