अवैध खनन व खनिज परिवहन रोकथाम को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध कोयला व बालू खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने, औचक छापेमारी करने तथा संलिप्त वाहनों की जब्ती व प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अवैध बालू उत्खनन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे हर हाल में रोकने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष में अब तक 72 मामलों में 89 वाहन जब्त कर 20.42 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

