जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सख्ती व जागरूकता पर जोर
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, वाहन जांच, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनुपालन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर रोड सेफ्टी क्लब गठन, गुड सेमरिटन को सम्मानित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। अनाधिकृत स्पीड ब्रेकर हटाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइनेज व बैरिकेडिंग लगाने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत 836 वाहनों की जांच कर 126 वाहनों से 8.80 लाख रुपये दंड वसूला गया।

