फतेहपुर विंटर फेस्ट का भव्य शुभारंभ, बच्चों की प्रतिभा को मिल रहा मंच
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: हाई स्कूल ग्राउंड, फतेहपुर में फतेहपुर विंटर फेस्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन स्वाभिमान जागृति केंद्र, फतेहपुर द्वारा नयी सोच नयी उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी नवीन कुमार, आर.के. प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य धर्मराज शर्मा और मिशन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अरुण कुमार मंडल द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास हेतु क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, योग, मार्शल आर्ट, डांस और आर्ट एंड क्राफ्ट सहित कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। आयोजकों ने बताया कि 26 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना और उनकी छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

